नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ (Maha Kumbh) में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) भी त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। त्रिवेणी में स्नान के बाद राहुल और प्रियंका गांधी शंकराचार्य और संतों का आशीर्वाद लेंगे। राहुल और प्रियंका महाकुंभ में कांग्रेस सेवा दल (Congress Seva Dal) के शिविर भी जाएंगे। दोनों के महाकुंभ आगमन को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनों कांग्रेस नेता फरवरी के पहले सप्ताह में आ सकते हैं।
पढ़ें :- संजू सैमसन हैं धैर्य और साहस की असली पहचान, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो मचाया तहलका
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी (Congress Party’s State General Secretary Mukund Tiwari) ने बताया कि नेहरू गांधी परिवार की पुरानी परम्परा का दोनों नेता निर्वहन करेंगे। मुकुंद तिवारी (Mukund Tiwari) ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के अलावा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी महाकुंभ (Maha Kumbh) आते रहें हैं। इस बार के महाकुंभ (Maha Kumbh) में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के भी आने की तैयारियां हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह यहां पर आकर संगम स्नान करेंगे और मां त्रिवेणी से देश में फैली नफरत को खत्म करने और खुशहाली की कामना करेंगे।
राहुल और प्रियंका संगम में स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। कांग्रेसियों ने बड़े पैमाने पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस सेवा दल की ओर से महाकुंभ सेवा शिविर संगम तट के सेक्टर-15 में तुलसी मार्ग पर लगाया जा रहा है। राहुल और प्रियंका इस शिविर में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही सेवा दल द्वारा महाकुंभ में किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक कामों की जानकारी लेंगे। यहां श्रद्धालुओं, कल्पवासियों को कंबल समेत अन्य जरूरी सामान भी बांटेंगे।
इनके साथ 1000 कांग्रेसी कर सकते हैं स्नान
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय (Congress Seva Dal State President Dr. Pramod Pandey) ने बताया कि अभी राहुल और प्रियंका के आने की तारीख और समय तय नहीं है, लेकिन कांग्रेसी नेता बताते हैं कि 5 से 10 फरवरी के बीच वह संगम स्नान के लिए आ सकते हैं। माना जा रहा है कि राहुल और प्रियंका के साथ ही करीब 1000 कांग्रेसी स्नान करेंगे।
पढ़ें :- भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी टक्कर
चार साल पहले प्रियंका ने संगम में लगाई थी डुबकी
प्रियंका गांधी 11 फरवरी 2021 को प्रयागराज आई थीं तो उन्होंने संगम में स्नान लगाई थी। प्रियंका ने बोट से प्रयागराज से वाराणसी तक की यात्रा की थी। तब वह संगम तट पहुंची थीं। संगम में डुबकी लगाने के बाद पूजा-पाठ किया था। वे पुरखों की कर्मस्थली प्रयागराज के आनंद भवन भी गई थीं।
2019 अर्धकुंभ में भी प्रियंका ने संगम किया था स्नान
डॉ. प्रमोद पांडेय का कहना है कि प्रियंका गांधी संगम स्नान की हमेशा ख्वाहिशमंद रही हैं। 2019 के अर्धकुंभ में उन्होंने संगम स्नान किया था। वर्ष 2000 में सोनिया गांधी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। गांधी परिवार हमेशा से महाकुंभ स्नान, ध्यान और पूजापाठ करता रहा है।
डॉ. प्रमोद पांडेय का कहना है कि शिविर तैयार है। लगातार श्रद्धालुओं की मदद की जा रही है। सभी की ख्वाहिश है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संगम आकर स्नान करें और कांग्रेस सेवा शिविर में शामिल हों।
पढ़ें :- Israel-Iran War: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का बड़ा संदेश, मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, बड़े प्रहार के संकेत
साधु संतों का बयान आया सामने
महाकुंभ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन की खबरों पर साधु संतों का बयान सामने आया है। आह्वाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज (Mahamandaleshwar Swami Prakashanand Ji Maharaj of Ahwahan Akhara) ने कहा है कि आस्था की नीयत से आएंगे तो स्वागत है लेकिन सियासत के नजरिए से आएंगे तो बेड़ा गर्क हो जाएगा। वहीं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महराज (Mahamandaleshwar Swami Premanand Ji Maharaj of Niranjani Akhara) ने कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिखावा न करें। वह आएं और पूरी आस्था के साथ आएं, जनेऊ और तिलक लगाकर दिखाने न आएं। क्योंकि यहां तो ये तिलक और जनेऊ दिखाने आएंगे, लेकिन हेलीकॉप्टर में बैठेंगे तो तिलक को पोछ लेंगे और जनेऊ को उतार लेंगे। स्वामी प्रेमानंद गिरी ने कहा कि यह पुण्य की धरती है अगर यहां सियासत के नजरिए से आएंगे तो कांग्रेस की नाव डूब जाएगी।