नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंशों को कार्यवाही से हटा दिया गया। इसको लेकर उनहोंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि टिप्पणियों को बहाल किया जाए।
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिख कर अपने भाषण का हिस्सा रिकॉर्ड से हटाए जाने पर हैरानी जताई है। साथ ही भेदभाव का आरोप भी लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सारी बातें नियम के अंतर्गत कही फिर भी उनके हिस्से को हटाया गया जबकि अनुराग ठाकुर के भाषण के हिस्से को नहीं हटाया गया।
"I am writing this in the context of remarks and portions expunged from my speech during discussion on Motion of Thanks on the President Address on 1 July 2024."
Here is LoP Shri @RahulGandhi's letter to the Speaker of the Lok Sabha. pic.twitter.com/3Cepk0TtMy
— Congress (@INCIndia) July 2, 2024
पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट
उन्होंने लिखा, इस संदर्भ में मैं अनुराग ठाकुर के भाषण की ओर भी ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं, जिनका भाषण आरोपों से भरा था, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से केवल एक शब्द हटाया गया है! आपके प्रति सम्मान के साथ, इस तरह चुनकर शब्दों को हटाना तर्कों के इतर है।