नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में कांग्रेस पार्टी को 13 साल बाद सत्ता काबिज होने के लिए ऐड़ी से लेकर चोटी तक जोर लगा रही है। इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली की जनता की चुनावी नब्ज टटोलते हुए सड़कों पर उतकर खुद मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक वीडियो शेयर कर दिल्ली की दुर्दशा को उजागर किया है।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
ये है केजरीवाल जी की ‘चमकती’ दिल्ली – पेरिस वाली दिल्ली!#SaafKaroDilli pic.twitter.com/ycSxZa4hUt
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 14, 2025
वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि ये है केजरीवाल जी की ‘चमकती’ दिल्ली – पेरिस वाली दिल्ली। राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर लगातार दूसरे दिन जोरदार हमला बोला है।
पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
मोदी जी और केजरीवाल जी में कोई फर्क नहीं है, दोनों एक के बाद एक झूठे वादे और प्रचार करते हैं
एक दिन पहले सोमवार को राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अपनी पहली चुनावी जनसभा में अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि AAP संयोजक भी पीएम मोदी की तरह झूठे वादे करते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना के विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। उन्होंने यह वादा भी किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर राष्ट्रीय राजधानी में जाति जनगणना कराई जाएगी।
जैसे मोदी जी एक के बाद एक झूठे वादे और प्रचार करते हैं, वही strategy केजरीवाल जी की भी है – कोई फर्क नहीं है!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 13, 2025