Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नीतीश कुमार पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा-थोड़ा सा दबाव पड़ता है तो वो यू-टर्न ले लेते हैं

नीतीश कुमार पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा-थोड़ा सा दबाव पड़ता है तो वो यू-टर्न ले लेते हैं

By शिव मौर्या 
Updated Date

पूर्णिया। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार में पहुंच चुकी है। मंगलवार को पूर्णिया में राहुल गांधी ने ​एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के साथ ही नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,नीतीश जी कहां फंसे? हमने नीतीश जी से कहा था कि आपको बिहार में जातिगत जनगणना करवानी होगी, हम आपको छूट नहीं दे सकते। लेकिन BJP नहीं चाहती थी कि बिहार में जातिगत जनगणना हो, क्योंकि वे देश को सच बताने से डरते हैं। BJP नहीं चाहती कि जनता का ध्यान सामाजिक न्याय पर जाए। इसलिए BJP ने नीतीश जी को बीच से निकलने का रास्ता दे दिया और नीतीश जी उस रास्ते पर निकल गए। इसके साथ ही कहा, जब उन पर थोड़ा सा दबाव पड़ता है तो वो यू-टर्न ले लेते हैं।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में हम 5 न्याय की बात कर रहे हैं। इसमें एक न्याय ‘भागीदारी न्याय’ है। इस देश की सरकारी संस्थाओं को 90 अफसर चलाते हैं, जिनमें सिर्फ 3 अफसर OBC वर्ग के हैं। इस सरकार में OBC, SC-ST वर्ग के लोगों की कोई भागीदारी नहीं है। आपको मीडिया, टीवी या कंपनियों के मालिक भी OBC, SC-ST या आदिवासी वर्ग से नहीं मिलेंगे। इससे ये साफ है कि हिंदुस्तान के किसी भी क्षेत्र में OBC, SC-ST और आदिवासियों को न्याय नहीं मिल रहा है।

इसके साथ ही कहा, समय आ गया है कि हिंदुस्तान का एक ‘एक्स-रे’ किया जाए, ताकि पता चले कि इस देश में किसकी कितनी आबादी है। लोगों की गिनती हो जाए। यह पता चले कि देश में किस वर्ग के कितने लोग हैं। देश में कितने गरीब और कितने अमीर हैं। यही सामाजिक न्याय का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि, हजारों साल से बिहार इस देश को सामाजिक और आर्थिक न्याय की राह दिखा रहा है। महात्मा गांधी जी की तपस्या बिहार के चंपारण में शुरू हुई थी। BJP के लोग आपका ध्यान इधर-उधर भटकाते हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि आप जरूरी मुद्दों पर बात करें।

 

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement