नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मालदा में एक जनसभा में आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मतदाता सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों से ही निराश हो चुके हैं। उन्होंने दोनों पार्टियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता चुनावों में एक कड़ा संदेश देने के लिए तैयार है। मंगलवार को एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता TMC और BJP दोनों से ही तंग आ चुकी है। मोदी भ्रष्ट हैं और टीएमसी भी भ्रष्टाचार में पीछे नहीं है। इसीलिए राज्य की जनता चुनावों में वोट की चोट के ज़रिए दोनों को ही सबक सिखाने के लिए तैयार है।
पढ़ें :- सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- 15 साल रही चोरों की सरकार, राम को मौका देने की करी अपील
इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल का औद्योगिक क्षेत्र पहले वामपंथी सरकार और बाद में टीएमसी सरकार ने खत्म कर दिया। रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले बंगाल एक औद्योगिक केंद्र हुआ करता था। कम्युनिस्टों ने और अब TMC ने बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र को खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे भी भ्रष्ट हैं, लेकिन टीएमसी भी भ्रष्टाचार की दौड़ में पीछे नहीं है। शारदा चिट फंड घोटाले में 17 लाख निवेशकों के 1,900 करोड़ रुपए अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। रोज़ वैली चिट फंड घोटाले में 31 लाख निवेशकों के 6,600 करोड़ रुपए अभी तक वापस नहीं किए गए हैं। कांग्रेस ने रायगंज विधानसभा क्षेत्र से मोहित सेनगुप्ता को मैदान में उतारा है, जहां टीएमसी TMC के मौजूदा विधायक और पश्चिम बंगाल के मंत्री कृष्णा कल्याणी फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। कल्याणी ने 2021 में BJP के टिकट पर यह सीट जीती थी, जिसके बाद वे TMC में शामिल हो गए थे। वहीं भाजपा ने इस सीट को दोबारा हासिल करने की कोशिश में कौशिक चौधरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस जो पिछले विधानसभा चुनावों में कोई भी सीट जीतने में नाकाम रही थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती चार मई को होगी।