नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) पार्टी ने रविवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ऐसे समय में जब लोकतंत्र (Democracy) के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है। तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।
पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमज़ोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज़ उनकी भी थी।
लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।
सादर नमन। pic.twitter.com/Bj8mslOaeh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 31, 2021
पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा
राहुल ने ट्वीट किया कि आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल (Sardar Patel) को सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रियंका ने ट्वीट किया, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) जी ने बारदोली सत्याग्रह में किसानों के हक, स्वाभिमान और सम्मान की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने बारदोली सत्याग्रह में किसानों के हक, स्वाभिमान और सम्मान की आवाज बुलंद की।
उनका संघर्ष हमें किसानों को कुचले जाने के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।
सादर नमन। pic.twitter.com/vBndc7QG87
पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 31, 2021
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि भारत को एकजुट रखने की इस लड़ाई में, नफरत पर प्यार की जीत सुनिश्चित करने की इस लड़ाई में, हमारे, किसानों को, हमारे लोगों को हमारे देश को बचाने की इस लड़ाई में हम भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को आज और हर दिन याद करते हैं। केंद्र 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाता है।
सरदार वल्लभभाई पटेल जी का संदेश हमारे राष्ट्र को एकजुट रखने व गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करता है।
सरदार पटेल जी का राष्ट्र को एकजुट करने में अविस्मरणीय योगदान है।#लौह_पुरुष_सरदार pic.twitter.com/9OGnouozMY
— Congress (@INCIndia) October 31, 2021
पढ़ें :- जौनपुर लोकसभा सीट से श्रीकला ही रहेंगी उम्मीदवार, मंडल कोऑर्डिनेटर, बोले- फैलाई जा रही हैं भ्रामक खबरें