लोहरदगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी (BJP) पर मणिपुर को जलाने और देश भर में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- अन्ना हजारे बोले- कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि केजरीवाल की कोई गलती नहीं तो इसे मानना ही होगा
बीजेपी ने मणिपुर को जला दिया और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया
उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) ने देश की 90 प्रतिशत आबादी को उनके उचित अधिकारों और लाभों से वंचित रखा है। लोहरदगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) ने मणिपुर को जला दिया और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया। इसने हिंदुओं, मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काया। हाल में हुए हरियाणा चुनावों में बीजेपी ने जाटों को गैर-जाटों के खिलाफ भड़काया, यही बीजेपी का चरित्र है।
LIVE: Shri @RahulGandhi addresses the public in Lohardaga, Jharkhand. https://t.co/cIKsfSbcCO
— Congress (@INCIndia) November 8, 2024
पढ़ें :- शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार, ईडी-ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर दुबई पुलिस का बड़ा एक्शन
हिंदुस्तान की 90 प्रतिशत आबादी की अगर मैं शासन में भागीदारी के लिए आवाज उठाने के कारण गलत हूं, तो मैं ऐसा करता रहूंगा
उन्होंने कहा कि प्यार का संदेश फैलाने और ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने’ के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। गांधी ने दावा किया कि जब मैं आदिवासियों, दलितों के लिए आवाज उठाता हूं तो बीजेपी (BJP) मुझ पर हिंदुस्तान को बांटने का आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदुस्तान को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए यहां आया हूं। हिंदुस्तान की 90 प्रतिशत आबादी में आदिवासी, दलित और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) शामिल हैं और अगर मैं शासन में उनकी भागीदारी के लिए आवाज उठाने के कारण गलत हूं, तो मैं ऐसा करता रहूंगा।
क्या बीजेपी सरकार ने झारखंड के किसानों का कोई कर्ज माफ किया? नहीं, क्योंकि आप आदिवासी, दलित और ओबीसी हैं
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) ने 25 पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह कांग्रेस को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के शासन के दौरान किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ करने के लिए कोसती है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या बीजेपी सरकार ने झारखंड के किसानों का कोई कर्ज माफ किया? नहीं, क्योंकि आप आदिवासी, दलित और ओबीसी हैं। बीजेपी कभी आपका कर्ज माफ नहीं करेगी, क्योंकि वह पूंजीपतियों का कर्ज माफ करती है।
पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व सांसद के. कविता बरी, कोर्ट के फैसले पर कहा- 'सत्यमेव जयते'
विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद यह गांधी का झारखंड का दूसरा दौरा था। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।