1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोलकाता में आया भूकंप, घर और दफ्तर से निकल कर भागे लोग, 5.3 दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता

कोलकाता में आया भूकंप, घर और दफ्तर से निकल कर भागे लोग, 5.3 दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप शुक्रवार दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर आया था। अचानक हुए इस कंपन से कई लोगों ने इमारतों को हिलते हुए देखा और घबराकर घरों व दफ्तरों से भागकर बाहर निकल गए।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप शुक्रवार दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर आया था। अचानक हुए इस कंपन से कई लोगों ने इमारतों को हिलते हुए देखा और घबराकर घरों व दफ्तरों से भागकर बाहर निकल गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (US Geological Survey) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। वहीं भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के टाकी से 26 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

पढ़ें :- AIMIM-AJUP गठबंधन पर ओवैसी और हुमायूं कबीर की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, इतनी सीटों पर ममता बनर्जी को देंगे टक्कर

बता दे कि भूकंप की गहराई महज़ 9.8 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसे उथला भूकंप माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कम गहराई के कारण झटके अधिक तीव्रता से सतह पर महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र 22.451° उत्तरी अक्षांश और 89.139° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। कोलकाता सहित आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। टाकी के पास केंद्रित इस भूकंप के झटके कोलकाता के अलावा आसपास के कई जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहतों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...