नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लोकसभा में गुरुवार को एलपीजी संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अभी तो दर्द की शुरुआत हुई है। रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर घबराहट है और सड़क किनारे के विक्रेता प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। मैं समझने की कोशिश कर रहा हूं कि यह पहेली क्या है और यह समझौते से जुड़ी लगती है। तेल मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं।
पढ़ें :- Ajit Pawar Plane Crash : राहुल गांधी से NCP नेता रोहित पवार ने की मुलाकात, बोलीं- सुनेत्रा पवार को भी महाराष्ट्र सरकार पर बनाना चाहिए दबाव
स्पीकर बिरला ने राहुल को टोका कि ‘जिस विषय पर नोटिस दिया है उस पर बोलिए
इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर बिरला ने राहुल को टोका कि ‘जिस विषय पर नोटिस दिया है उस पर बोलिए। इस पर बोलना है तो नोटिस दीजिए। इतना कहते ही विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे। बिरला ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से बोलने को कहा कि पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे।
आज सुबह लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया। सांसदों ने संसद के बाहर ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए। राहुल ने एलपीजी संकट पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था।
अमेरिका कौन होता है हमें यह बताने वाला कि हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे गैस खरीदेंगे?
पढ़ें :- अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG और पेट्रोल-डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरान युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है। देश में एलपीजी को लेकर संकट है। स्ट्रीट वेंडर्स पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। अमेरिका कौन होता है हमें यह बताने वाला कि हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे गैस खरीदेंगे? छोटे व्यापारी परेशान हो रहे हैं। मैंने कहा कॉम्प्रोमाइज्ड, यहां एक मंत्री जी बैठे हैं, जिन्होंने कहा था एपस्टीन दोस्त। इस बात पर संसद में भारी हंगामा शुरू हो गया। ट्रेजरी बेंच की ओर से हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि आपने नोटिस कुछ और दिया है। नोटिस बोलिए, नियम से परे बोलने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। स्पीकर ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से पूछा कि कुछ बोलना चाहते हैं। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता अपनी बात पूरी कर लें, उसके बाद बोलना चाहेंगे।
पीएम मोदी देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सरकार से LPG की कमी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एनर्जी सिक्योरिटी से समझौता किया, इसलिए बड़ी समस्या आने वाली है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन, अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।