Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इन आंसुओं से ऐसा सैलाब उठेगा, जो प्रधानमंत्री के सत्ता के घमंड को तोड़ कर रख देगा, युवक का वीडियो शेयर कर बोले राहुल गांधी

इन आंसुओं से ऐसा सैलाब उठेगा, जो प्रधानमंत्री के सत्ता के घमंड को तोड़ कर रख देगा, युवक का वीडियो शेयर कर बोले राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना का देश में जमकर विरोध हुआ। युवाओं के साथ ही विपक्षी दलों ने इस योजना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस योजना को लेकर केंद्र पर जमकर ​बरसे। इस बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर करके सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

साथ ही कहा कि, अग्निपथ योजना लाकर भाजपा ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ा है। राहलु गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘पिछले 2 साल से आर्मी में एक भी भर्ती नहीं हुई है। 2018-19: 53,431, 2019-20: 80,572, 2020-21: 0 और 2021-22: 0। 4 साल के ठेके पर ‘अग्निवीर’ लाकर, भाजपा ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ा है।

इन आंसुओं से ऐसा सैलाब उठेगा, जो प्रधानमंत्री के सत्ता के घमंड को तोड़ कर रख देगा। बता दें कि, राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिमसें युवा भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए रो रहा है।

 

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे
Advertisement