Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा-मेघालय का शासन यहां से नहीं, बल्कि दिल्ली से होता है

भाजपा सरकार पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा-मेघालय का शासन यहां से नहीं, बल्कि दिल्ली से होता है

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ का आज 9वां दिन है और ये यात्रा मेघालय पहुंच गई है। कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि, इस महायात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन और प्यार, अन्याय के खिलाफ जारी लड़ाई को मजबूती दे रहा है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

वहीं, मेघालय के री भोई में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मेघालय का शासन यहां से नहीं, बल्कि दिल्ली से होता है। यह स्वीकार्य नहीं है। देश पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी का सामना कर रहा है। गृह मंत्री ने मेघालय सरकार को देश में सबसे भ्रष्ट कहा था। इसके बाद उन्होंने उसी सरकार के साथ साझेदारी की।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से क्यों शुरू की? कारण यह है कि आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर के विचार को नष्ट कर दिया है। नफरत और हिंसा की राजनीति ने राज्य को टुकड़ों में बांट दिया है, जिससे सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और हजारों लोगों को अपनी संपत्ति गंवानी पड़ी है।

इसके साथ ही कहा, यह मेरे लिए आश्चर्य की बात है कि भारत के प्रधान मंत्री ने अभी तक मणिपुर का दौरा नहीं किया है। क्या मणिपुर एक भारतीय राज्य नहीं है? क्या मणिपुर के लोग भारत का हिस्सा नहीं हैं? अगर पीएम मणिपुर में हिंसा रोकना चाहते हैं तो तीन दिन में ऐसा कर सकते हैं। सच तो यह है कि उन्हें मणिपुर में हिंसा ख़त्म करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
Advertisement