नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 10 जनपथ पर कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ प्रेस को संबोधित किया, जिन्हें प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। इन प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उन्हें प्रताड़ित किया। एनएसयूआई (NSUI) की एक महिला कार्यकर्ता ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया, वहां भी उनके साथ मारपीट की गई।
पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि एक प्रोटेस्ट है, एक आवाज है, इस आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। अगर इस आवाज को दबाने की कोई कोशिश कर रहा है तो उसे हम दबाने नहीं देंगे। उन्हें कहा कि हम किसी को नहीं बख्शेंगे चाहे वह गृहमंत्री अमित शाह हो, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हो या फिर ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) । सभी पर कार्रवाई होगी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ध्यान से देखिए, यह हिंदुस्तान है। उन्होंने कहा कि यहां न कोई हिंदू है, न मुसलमान। न कोई पुरुष है, न महिला और न ही कोई जाति है। यहां सिर्फ एक आवाज है, एक विरोध है और यही हिंदुस्तान है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि वे इस आवाज के सामने न आएं, क्योंकि इसके सामने कोई टिक नहीं सकता। उन्होंने युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सबूत के तौर पर संभालकर रखें। राहुल गांधी ने कहा कि जब यह मामला खत्म होगा, तब इन सबूतों के आधार पर ऊपर से लेकर नीचे तक सभी को सजा दिलाई जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें :- अब असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
राहुल गांधी ने कहा कि यह एक विरोध प्रदर्शन है और यह देश की आवाज है, जिसे दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में FIR कैसे दर्ज करानी है और दबाव कैसे बनाना है, यह सब उनका काम है। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।