Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रेल रोको आंदोलन: तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज करेंगे चक्का जाम

रेल रोको आंदोलन: तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज करेंगे चक्का जाम

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गये तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले तीन महीनों से आंदोलनरत है। किसानों ने ट्रैक्टर रैली और सड़क पर चक्का जाम करने के बाद आज यानी 18 फरवरी को देश भर में रेल रोको आंदोलन करने का फैसला किया है। किसान दोपहर 12 बजे से शाम के 4 बजे तक रेल को अलग अलग जगहों पर रोकेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: मतदान में क्रिकेटर बढ़ चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा, सचिन-सूर्यकुमार यादव ने डाले वोट

किसानों के ऐलान के बाद बुधवार को दिल्ली, हरियाणा और यूपी से सटे स्टेशनों पर आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। बॉर्डर से सटे ट्रैक, सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर के आसपास के स्टेशनों जैसे नरेला, आनंद विहार टर्मिनल, शाहदरा आदि के आसपास आरपीएफ कर्मी नजर बनाए हुए हैं। यहां ट्रैक पर गश्त बढ़ाई गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रेल यातायात अपने तय समय पर चलेगा।

रेल परिचालन में बाधा डालना गैर कानूनी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आरपीएफ के साथ मिलकर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। किसान नेताओं के मुताबिक इस दौरान यात्रियों को चाय पिलाई जाएगी। बीच रास्ते में ट्रेन रोकने से बचा जाएगा। रेलगाड़ियों पर माला पहनाकर रेलगाड़ियां रोकी जाएंगी। दिन के समय कम ट्रेन आवाजाही करती हैं, इसलिए दिन के चार घंटों के लिए चुना गया है।

 

पढ़ें :- हमने भ्रष्टाचार भी समाप्त किया और भाई-भतीजावाद भी...अमित शाह का विपक्षी दलों पर निशाना
Advertisement