HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमने भ्रष्टाचार भी समाप्त किया और भाई-भतीजावाद भी…अमित शाह का विपक्षी दलों पर निशाना

हमने भ्रष्टाचार भी समाप्त किया और भाई-भतीजावाद भी…अमित शाह का विपक्षी दलों पर निशाना

गृहमंत्री ने आगे कहा कि, 10 साल के अंदर पूरे हरियाणा को विकसित करने का काम भाजपा ने किया है। पहले के जमाने में हरियाणा द्वंद में फंसा था। एक परिवार आता था, तो भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच जाता था और दूसरा परिवार आता था, तो भाई-भतीजावाद सीमा पार कर जाता था। हमने भ्रष्टाचार भी समाप्त किया और भाई-भतीजावाद भी समाप्त किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

करनाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार हरियाणा के करनाल में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हरियाणा पूरे देश की भूख मिटाने वाले कुछ राज्यों में से एक है। देशभर में अन्न के भंडार भरे रहते हैं, इसमें सबसे बड़ा योगदान मेरे हरियाणा के किसानों का है। आज हम निश्चिंत होकर चैन की नींद सो रहे हैं, क्योंकि मेरे हरियाणा का वीर जवान सीमा पर भारत माता की रक्षा करता है। खेल कोई भी हो, खेला कहीं भी जाता है, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय हो, इनमें पदकों की सूची में भी हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी नंबर 1 दिखाई देते हैं।

पढ़ें :- आरटीओ, तहसील, थानों और चौकियों में भी हो छापेमारी, बलिया की तरह बेनकाब होंगे कई भ्रष्टाचारी

उन्होंने आगे कहा कि, मनोहर लाल खट्टर जी ने 10 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा की और अब पार्टी ने तय किया है कि वो दिल्ली में देश की सेवा करने का काम करेंगे। मनोहर लाल जी ने पूरे हरियाणा में नौकरी बेचने का कारोबार बंद करने का काम किया। आज हर गांव में पोस्ट से अपॉइंटमेंट लेटर मिलने वाले युवा हमें दिखते हैं।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि, 10 साल के अंदर पूरे हरियाणा को विकसित करने का काम भाजपा ने किया है। पहले के जमाने में हरियाणा द्वंद में फंसा था। एक परिवार आता था, तो भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच जाता था और दूसरा परिवार आता था, तो भाई-भतीजावाद सीमा पार कर जाता था। हमने भ्रष्टाचार भी समाप्त किया और भाई-भतीजावाद भी समाप्त किया।

साथ ही कहा, पहले यहां मुख्यमंत्री या तो रोहतक का होता था या सिरसा का होता था। पहली बार यहां पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला और पूरे हरियाणा का विकास हुआ। अब कमान हमारे युवा मुख्यमंत्री सैनी जी ने संभाली है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सैनी जी देखने में बड़े सौम्य और विनम्र हैं, लेकिन जहां जनता की बात आती है, तो ये बड़ी से बड़ी लड़ाई भी लड़ते हैं।

अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने 10 साल में हरियाणा के विकास के लिए सिर्फ 41 हजार करोड़ रुपये भेजे थे। जबकि मोदी जी ने 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपये हरियाणा के विकास के लिए भेजा है। साथ ही कहा, मेरा समस्त हरियाणा वासियों से करबद्ध निवेदन है कि एक भी सीट छोड़ना मत, सभी की सभी सीटें मोदी जी की झोली में डालिये और युवा मुख्यमंत्री सैनी जी को भी अपना आशीर्वाद दीजिए। मुझे विश्वास है कि मनोहर जी ने जो गाड़ी गंतव्य तक पहुंचाई है, इसे स्टेशन तक पहुंचाने का काम नायब सैनी जी करेंगे।

पढ़ें :- क्या यूपी भाजपा में होने जा रहा बड़ा बदलाव? भूपेंद्र चौधरी ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...