Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rajat Bedi ने राहगीर को मारी कार से टक्कर, शख्स की हालत गंभीर… IPC और Motor Vehicles Act के तहत मामला दर्ज

Rajat Bedi ने राहगीर को मारी कार से टक्कर, शख्स की हालत गंभीर… IPC और Motor Vehicles Act के तहत मामला दर्ज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा किस्सा रोज सुनाई देता है दरअसल जहां बीते दिनो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा को सॉफ्ट पोर्नोग्राफ़ी के चलते अरेस्ट कर लिया गया था। वहीं दूसरी तरफ अब एक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi) पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, मुंबई में एक राहगीर को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी है जिसकी हालत क्रिटिकल बताई जा रहा है।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

खबरों के अनुसार टक्कर होने के बाद रजत घायल शख्स को कपूर अस्पताल (Kapoor Hospital) में ले गए और उन्होंने कहा कि वे सारा खर्चा उठाएंगे। डीएन नगर पुलिस स्टेशन में रजत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रजत के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

घायल व्यक्ति की पत्नी का कहना है कि उसके पति सुबह काम से लौट रहे थे तब 6:30 पर यह हादसा हुआ। मेरे पति रोड़ क्रॉस कर रहे थे तब रजत ने गाड़ी से उन्हें टक्कर मार दी जिससे उन्हें काफी चोटें पहुंची है। इसके बाद रजत मेरे पति को कपूर अस्पताल ले गए। कहा कि वे हमारी मदद करेंगे। उसके बाद उन्होंने कहा कि वे जा रहे हैं और फिर वे लौटे ही नहीं।
घायल व्यक्ति की पत्नी का कहना है कि इस घटना की सारी जिम्मेदारी रजत की है। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसे सिर पर चोट लगी है और वह आईसीयू में भर्ती है। उस पर डॉक्टर्स निगाह रखे हुए हैं।

Advertisement