Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajiv Gandhi death anniversary: राहुल गांधी बोले-मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया

Rajiv Gandhi death anniversary: राहुल गांधी बोले-मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajiv Gandhi death anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- Delhi News : RML अस्पताल में CBI का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को किया गिरफ्तार

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे। मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।’

बता दें कि, राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें राजीव गांधी कहते हैं, ‘भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। हर जगह के युवाओं की तरह, हम उत्साहित हैं। मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है। मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और मानवता की सेवा में दुनिया के राष्ट्रों में सबसे और सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं।

मैं समर्पण, कड़ी मेहनत और हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प के माध्यम से उस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। बता दें कि, राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं और वहां पर वो 23 मई को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘इंडिया एट 75’ पर बोलेंगे।

पढ़ें :- हरदोई पहुंची कमिश्नर, विधानसभा क्षेत्र सण्डीला के मतदान केन्द्रों व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
Advertisement