Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए कॉमेडियन

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए कॉमेडियन

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली । देश के  मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट (Emergency Medicine Department) में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। बाद में सीसीयू (Cardiac Care Unit) में भर्ती कराया गया।

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

मिली जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बेहद नाजुक हैं, लिहाजा उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

एम्स के सूत्रों के अनुसार उन्हें आपातकालीन चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने रिकवर किया था। इसके बाद उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को वर्कआउट करते समय बुधवार सुबह ट्रेड मिल पर गिर पड़े। उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। राजू श्रीवास्तव की टीम ने मीडिया को बताया उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक हुआ है, लेकिन उनकी तबीयत बेहतर है। वह होश में हैं। राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने की खबर आते ही उनके शुभचिंतक परेशान हो गए। बता दें कि 59 साल के कॉमेडियन राजू श्रीवास्ताव को हाल-फिलहाल हेल्थ से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं थी। 19 घंटे पहले उन्होंने अपने ट्विटर पर कोरोना कॉलर ट्यून पर फनी वीडियो भी पोस्ट किया है।

घर-घर तिरंगा अभियान को कर रहे हैं प्रमोट 

पढ़ें :- श्रीकला रेड्डी का टिकट कटने के बाद धनंजय सिंह की आई प्रति​क्रिया, कही ये बातें

राजू श्रीवास्तव कानपुर से हैं। वह अपनी यूनीक स्टाइल से लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। उनकी स्टैंडअप कॉमेडी काफी पसंद की जाती है। वह कई राजनेताओं को मजेदार तरह से कॉपी करते हैं। कॉमेडियन होने के साथ वह राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। राजू श्रीवास्तव ने 2014 में लोकसभा इलेक्शन के दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। इसके बाद में उन्होंने टिकट वापस कर दिया था। कहा था कि लोकल यूनिट्स से सपोर्ट नहीं मिल रहा है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट किया था। इसके बाद वह इसका प्रचार करते रहे। अब भी वह घर-घर तिरंगा अभियान को प्रमोट कर रहे हैं।

Advertisement