नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) एक बार फिर से आंदोलन की चेतावन दी है। उन्होंने कहा कि, देश के किसान इसके लिए तैयार रहें। दरअसल, राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) केंद्र सरकार पर लगातार किसानों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। किसान नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘देश का किसान एमएसपी पर आंदोलन के लिए तैयार रहें।
पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन
2022 में किसानों की आय दुगुनी करने की बात थी, लेकिन #farmers की आय में इस साल 50 फीसद तक गिरावट आएगी क्योंकि उर्वरक के दामों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है l केंद्र किसानों की खातिर तेल-खाद अन्य उत्पादों की महंगाई पर रोक के कदम तत्काल उठाए। @MHA @PMO @ANI @PTI @ndtv @news24 pic.twitter.com/FtQxhIrezj
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) April 16, 2022
देश वोट से नहीं देश आंदोलन से बचेगा।’ इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट पर लिखा है कि, ‘2022 में किसानों की आय दुगुनी करने की बात थी, लेकिन #farmers की आय में इस साल 50 फीसद तक गिरावट आएगी क्योंकि उर्वरक के दामों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। केंद्र किसानों की खातिर तेल-खाद अन्य उत्पादों की महंगाई पर रोक के कदम तत्काल उठाए।