Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ram Mandir Ayodhya: रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान , विधिवत पूजन कर PM मोदी ने पांव छूकर लिया आशीर्वाद

Ram Mandir Ayodhya: रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान , विधिवत पूजन कर PM मोदी ने पांव छूकर लिया आशीर्वाद

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Mandir Ayodhya : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। पीएम पीउम मोदी ने यजमान के रूप में पूजा किया। पीएम मोदी ने विधिवत पूजन कर रामलला का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर का साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र दीमो समेत देश दुनिया की तमाम हस्तियां राम मंदिर में मौजूद रही। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नाद ध्वनि के बीच राम लला के नव छवि विग्रह को लोक दर्शन के लिए प्रकट कर दिया गया। गर्भगृह में उपस्थित गणमान्य प्रभु श्री राम का दर्शन कर रहे है।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार सहित कई अन्य नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं।

Advertisement