Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोने के धागे से बने वस्त्र धारण करेंगे रामलला, जानें कब और कहां हो रहा है तैयार?

Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोने के धागे से बने वस्त्र धारण करेंगे रामलला, जानें कब और कहां हो रहा है तैयार?

By संतोष सिंह 
Updated Date

अयोध्या : अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha)  कार्यक्रम के लिए भगवान राम के साज-सज्जा की तैयारियां तेज हैं। बहुप्रतीक्षित राम मंदिर में रामलला (Ram Lalla) के विराजमान होने के साथ ही भगवान के थाट और भी बढ़ जाएंगे। रामलला (Ram Lalla)  की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस कार्यक्रम के दौरान रामलला (Ram Lalla)  के वस्त्र भी विशेष होंगे। रामलला (Ram Lalla)  के वस्त्र यूं तो पूरे देश और दुनिया के लोग समर्पित करना चाहते हैं, लेकिन राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार पुणे के कुछ लोग हैं जो रविवार से रामलला (Ram Lalla)  के पोशाक निर्माण का कार्य करेंगे। रामलला की पोशाक को स्वर्ण यानी सोने के धागों से तैयार किया जाएगा।

पढ़ें :- स्मृति ईरानी ने किए हनुमान गढ़ी के दर्शन, देश के कल्याण और प्रधानमंत्री की सलामती के लिए की प्रार्थना

प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) के दौरान रामलला (Ram Lalla) जो वस्त्र धारण करेंगे। वह पुणे में तैयार किया जा रहा है। रामलला (Ram Lalla) की पोशाक स्वर्ण यानी सोने के धागों से तैयार किया जाएगा। इसमें दो-दो सोने के ताज जन सहयोग से लगाए जा रहे हैं। यह पोशाक 22 दिसंबर तक तैयार कर ली जाएगी। इतना ही नहीं राम मंदिर ट्रस्ट की मंशा है कि पूरे देश को राम मंदिर में समाहित किया जाए। इसी वजह से राजस्थान के पत्थर, जोधपुर के घी महाराष्ट्र की लकड़ी समेत पूरे देश को समाहित करने का प्रयास राम मंदिर ट्रस्ट कर रहा है। यही वजह है कि अब पुणे में रामलला (Ram Lalla) की पोशाक तैयार हो रही है।

22 दिसंबर तक तैयार होगी रामलला की पोशाक

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी (Ram Mandir Trust Treasurer Govind Dev Giri) के अनुसार पूरे देश में भगवान रामलला (Ram Lalla) के लिए अनेक लोग सुंदर वस्त्र तैयार कर रहे हैं। गुजरात के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर इन वस्त्र को तैयार किया जा रहा है। गोविंद देव गिरि (Govind Dev Giri) ने कहा कि पुणे में एक ऐसा वस्त्र बनाए जा रहा है। जहां लोगों के सहयोग से दो दो स्वर्ण के धागे से वस्त्र तैयार हो रहा है। गोविंद देव गिरि (Govind Dev Giri)  ने कहा कि उस समय जो भी वस्त्र सबसे अच्छा लगेगा वही रामलला धारण करेंगे। 10 दिसंबर यानी आज से भगवान रामलला के वस्त्र का निर्माण शुरू हो गया है। 22 दिसंबर तक भगवान राम लला (Ram Lalla)  की पोशाक बनकर तैयार हो जाएगी। उसके पश्चात रामलाल (Ram Lalla)  को यह वस्त्र धारण कराया जाएगा।

पढ़ें :- रामलला का सूर्य तिलक देख पीएम मोदी हुए भावुक, बोले- अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मुझे मिला
Advertisement