Ram Mandir Pran Pratishtha: 500 वर्षों का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद हैं। खास बात है कि शुभ मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का ही थी।
पढ़ें :- AIAPGET Counselling 2026 Postponed : अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक, नई तारीख और सीट मैट्रिक्स जल्द होगी जारी
बता दें कि, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से लोग पहुंचे हैं। रिलायस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी धर्मपत्नी नीता अंबानी के साथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। मुंबई स्थित उनके आवास एंटीलिया की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जहां दीवारों पर जयश्री राम चमक रहा था। अंबानी के अलावा आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला समेत कारोबारी जगत के कई नाम अयोध्या पहुंचे हैं।