Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ram Setu Teaser Release: रामसेतु के सच का पता लगाने निकले Akshay Kumar, रिलीज हुआ टीजर

Ram Setu Teaser Release: रामसेतु के सच का पता लगाने निकले Akshay Kumar, रिलीज हुआ टीजर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ram Setu Teaser Release: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) मच अवेटेड मूवी रामसेतु का ट्रेलर रिलीज (Ram Setu Teaser Release: ) किया जा चुका है। मूवी का ट्रेलर, टीजर से अधिक बेहतरीन और रोमांचकारी है।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

मूवी में अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) भी दिखाई देने वाली है। ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की कहानी एक नास्तिक पुरातत्वविद् आर्यन कुलश्रेष्ठ यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  के इर्द-गिर्द घूमती है।

आर्यन को पौराणिक राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करने का कार्य मिल जाता है। जिसके उपरांत आर्यन ‘राम सेतु’ के पौराणिक किवंदतियों और विज्ञान की तकनीक से इसके सच का पता लगाने चल देते है।

आर्यन इसे रामसेतु के सच और कल्पना के बीच मंथन करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ जाता है। वह साइंस की सहायता से इसका पता लगाने का प्रयास कर रहे है।

पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने

ट्रेलर में कई एक्शन सीन और रामसेतु से जुड़े रहस्य देखने के लिए मिल रहा है। आर्यन 7 हजार पुराना इतिहास जानने की कोशिश करता है और रामसेतु के पास पहुंच जाता है। इसमें उनके साथ जैकलीन भी दिखाई दे रही है।

 

Advertisement