Ramlala Pran Pratishtha : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने परिवार के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बाद अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। साथ ही उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का धन्यवाद किया है।
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
सपा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को अपने एक्स पोस्ट में एक पत्र साझा किया है। इस पत्र में लिखा है कि ‘आदरणीय श्री चंपत राय जी, महासचिव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या’’ संबोधन के साथ लिखा है, ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्नेह निमंत्रण के लिए धन्यवाद एवं समारोह के सकुशल संपन्न होने की हार्दिक शुभकामनाएं।’ हालांकि, सपा प्रमुख ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही कूरियर से मिला हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण कूरियर से भेजा गया है तो उसकी रसीद उन्हें दिखा दी जाये, जिससे यह पता चले कि निमंत्रण सही पते पर ही भेजा गया है या नहीं।