Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rang Utsav Totke : रंग उत्सव के टोटके से होगा चमत्कार, आर्थिक संकट दूर हो जाएगा 

Rang Utsav Totke : रंग उत्सव के टोटके से होगा चमत्कार, आर्थिक संकट दूर हो जाएगा 

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rang Utsav Totke: होली का उत्सव जीवन में रंग भर देता है। होली के रंग में छोटे बड़े, अमीर गरीब सभी रंग जाते है। गले लगाने के इस पवित्र त्योहार से जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात मिलती है। सनातन धर्म में होली एक प्रमुख त्योहार है। होलिका दहन के साथ व्यक्ति अपनी सभी बुराइयों को छोड़कर दुश्मन को भी गले लगाकर होली का त्योहार मनाता है। यह रंगों का त्योहार है।हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। साल 2023 में रंगों का त्योहार होली 8 मार्च 2023 को पड़ रहा है। रंग गुलाल के इस त्योहार में कुछ सरल टोटकों को आजमा कर जीवन के कष्टों और बाधाओं से मुक्ति पाया जा सकता है। इन घर धन धान्य से भर उठेगा और हर तरह का आर्थिक संकट दूर हो जाएगा। टोटकों को आजमाने से घर धन धान्य से भर उठेगा और हर तरह का आर्थिक संकट दूर हो जाएगा।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

1.होली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर पर रंग और गुलाल छिड़के और उसके ऊपर दीपक जलाएं। दीपक घी और दो बाती का होना चाहिए। ऐसा करने से आपका घर धन संपत्ति से भर उठेगा और आर्थिक संकट दूर हो जाएगा।

2.घर में यदि कोई बीमार रहता है तो होलिका दहन की राख को बीमार व्यक्ति के शरीर पर छिड़क दें। इस उपाय के चमत्कार से बीमार व्यक्ति जल्द ही ठीक होने लगेगा।

3.होलिका दहन की राख को तांबे या मिट्टी के बर्तन में भरकर घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रख दें।उस स्थान पर एक दीपक जला दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां बाहर निकलती हैं और आर्थिक परेशानी दूर होती है और स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

पढ़ें :- Venus Transit in Aries 2024:  शुक्र देव का मेष राशि में गोचर, जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है
Advertisement