Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ranveer और Deepika Padukone ने अलीबाग में खरीदा आलीशान घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Ranveer और Deepika Padukone ने अलीबाग में खरीदा आलीशान घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: बॉलीवुड में इन दिनो सेलेब्स घर बेचने और खरीदने का सिलसिला चल रहा है, जहां कुछ दिनो पहले बॉलीवुड महानायक के बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan) ने अपना एक फ्लैट बेच दिया था वहीं दूसरी तरफ आज दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer singh) ने अलीबाग में नया घर खरीदा है।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

खबरों के अनुसार दीपिका और रणवीर (Deepika and Ranveer) हाल ही में रजिस्ट्रार ऑफिस गए थे जहां उन्होंने अपने नए घर का पेंडिग पेपरवर्क पूरा कर दिया है। बताया जा रहा है कि दीपवीर ने जो प्रॉपर्टी खरीदी है उसमें दो बंगले और एक नारियल का बगीचा है।

खबरों की माने तो रणवीर और दीपिका की इस नई प्रॉपर्टी की कीमत 22 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके अलावा इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में 1.32 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी लगी है। इस प्रॉपर्टी को रणवीर-दीपिका की कंपनी आरएस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केए एंटरप्राइजेज एलएलपी ने खरीदा है। वहीं बीते दिनों खबरें आई थी की दीपिका पादुकोण ने अपने होमटाउन बेंगलुरु में भी एक महंगा अपार्टमेंट खरीदा है। यह प्रॉपर्टी अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। फिलहाल बॉलीवुड की ये टैलेंटेड जोड़ी मुंबई वाले फ्लैट में रहती हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान, रितिक रोशन के साथ फाइटर और अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह, सर्कस, जयेशभाई जोरदार और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेंगे।

Advertisement