RCB vs KKR Match Today: आईपीएल 2025 की बहाली के बाद शनिवार को आरसीबी और केकेआर की टीमें बेंगलुरु में आमने-सामने होंगी। जहां एक तरफ आरसीबी की नजर प्लेऑफ के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई करने की होगी, तो दूसरी तरफ गतविजेता केकेआर अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। आइये जानते हैं कि आरसीबी बनाम केकेआर, आईपीएल 2025 का 58वां मैच कब और कहां खेला जाएगा? और इस मैच को कैसे लाइव देख पाएंगे।
पढ़ें :- Iran-Israel War: इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का आया पहला और बड़ा बयान
आरसीबी बनाम केकेआर, आईपीएल 2025 का 58वां मैच कब खेला जाएगा?
आरसीबी बनाम केकेआर, आईपीएल 2025 का 58वां मैच शनिवार 17 मई 2025 को खेला जाएगा।
आरसीबी बनाम केकेआर, आईपीएल 2025 का 58वां मैच कहां खेला जाएगा?
आरसीबी बनाम केकेआर, आईपीएल 2025 का 58वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं...पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा
आरसीबी बनाम केकेआर, आईपीएल 2025 का 58वां मैच कितने बजे शुरू होगा?
आरसीबी बनाम केकेआर, आईपीएल 2025 का 58वां मैच शनिवार 17 मई 2025 को भारतीय समय अनुसार, शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।
आईपीएल 2025 के मैचों को किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकेंगे?
आईपीएल 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्पोर्ट्स18 1 पर टीवी चैनलों पर किया जाएगा।
आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी
आईपीएल 2025 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।