Realme P4 Lite 4G model : रियलमी अपनी P4 लाइनअप के तहत एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर रहा है।रियलमी पी4 लाइट 4जी मॉडल भारत में 20 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। Realme P4 Power , P4 Pro और P4X के बाद यह इस सीरीज का चौथा फोन होगा । चर्चा है कि Realme P4 Lite 4G संभवतः इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन होगा, जिसकी कीमत संभवतः 10,000 रुपये से कम होगी, क्योंकि इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प होगा जो बड़ी बैटरी वाला किफायती 4G फोन ढूंढ रहे हैं।
पढ़ें :- Samsung Galaxy S26 Ultra : सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत हुई लीक, जानिए फ्लैगशिप फोन के स्पेसिफिकेशन
माइक्रोसाइट पेज
कंपनी ने ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया है, जहां मॉडल से जुड़े कुछ डिटेल्स रिवील कर दिए गए हैं।
कलर
इस मॉडल को कंपनी तीन कलर Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue ऑपशन्स में पेश करने वाली है।
बैटरी
लाइव माइक्रोसाइट पेज के अनुसार, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,300mAh बैटरी है। यह 15W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि अपने सेगमेंट में यह सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। अगर यह 10,000 रुपये से कम कीमत में आता है, तो इस रेंज में इतनी बड़ी बैटरी देने वाला यह अकेला फोन हो सकता है।
वजन
स्मार्टफोन के बारे में यह भी बताया गया है कि इसका डिज़ाइन 7.49mm पतला और वज़नदार होगा।
पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 : AI महाकुंभ में 300 एग्जीबिशन, 13 देशों के पवेलियन और 2.5 लाख विजिटर्स, शामिल होंगे टेक लीडर्स
ऑक्टा-कोर चिपसेट
Realme P4 Lite 4G में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा। यह चिपसेट एंट्री-लेवल फोनों में पाया जाता है, लेकिन सेगमेंट में इसका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं है। फोन का वास्तविक परिस्थितियों में प्रदर्शन कैसा रहता है, यह तो अभी देखना बाकी है।
AI फीचर्स
Realme ने P4 Lite 4G के लिए IP54 रेटिंग की पुष्टि भी कर दी है। Realme P4 Lite 4G में सर्कल टू सर्च, AI फोटो एन्हांसमेंट और नॉइज़ रिडक्शन कॉल 2.0 जैसे AI फीचर्स भी शामिल होंगे। इसकी कीमत और उपलब्धता सहित अन्य विवरण 20 फरवरी को जारी किए जाएंगे।