Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में TGT-PGT समेत 62 हजार पदों पर भर्तियां जल्द, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चुनावी वर्ष में है बड़ा अवसर

यूपी में TGT-PGT समेत 62 हजार पदों पर भर्तियां जल्द, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चुनावी वर्ष में है बड़ा अवसर

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Education Service Selection Commission) और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (Uttar Pradesh Public Service Commission) वर्ष 2026  (Year 2026) में बंपर भर्तियां करने जा रहा है। दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। चुनावी वर्ष में दोनों आयोगों का लक्ष्य अप्रैल-दिसंबर 2026 के बीच एक लाख पदों पर भर्ती पूरी करना है। शिक्षा चयन आयोग (Education Selection Commission) ने एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों का विज्ञापन जुलाई के अंतिम सप्ताह में आने की तैयारी है। एडेड माध्यमिक विद्यालयों (Aided secondary schools) में प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के 2643 पदों का अधियाचन अपलोड हो चुका है।

पढ़ें :- UP News : शीतकालीन अवकाश के बाद फिर खुले स्कूल, सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच ठिठुरते स्कूल पहुंचे बच्चे

टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT) और संलग्न प्राइमरी के 21252 पदों का अधियाचन भी अपलोड है। आयोग ने हाल ही में टीजीटी (TGT) के 3539 और पीजीटी (PGT)  के 624 पदों पर भर्ती पूर्ण की है। लोक सेवा आयोग (Public Service Commission) ने प्रवक्ता के 1518 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की है। राजकीय महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के 1253 और एलटी ग्रेड के 7466 सहायक अध्यापक पदों पर चयन हुआ है। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेजों के 8905 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है।

विभिन्न विभागों में भर्तियां

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी (Surendra Tiwari, Secretary, Basic Education Council) के अनुसार, नगर क्षेत्र में 11 हजार शिक्षकों की भर्ती का अधियाचन आयोग को ऑफलाइन भेजा गया है। बेसिक शिक्षा के एडेड स्कूलों में वर्ष 2021 की भर्ती में 65 प्रधानाध्यापक और करीब 450 सहायक अध्यापक नियुक्त हुए हैं। एडी माध्यमिक कामता राम पाल (Kamta Ram Pal, Additional Director Secondary Education)ने बताया कि उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UP Subordinate Services Selection Commission) से शिक्षा निदेशालय प्रयागराज (Directorate of Education, Prayagraj) के लिए 131 कनिष्ठ लिपिक और 25 आशुलिपिक की भर्ती अंतिम चरण में है।

आगामी भर्ती योजनाएं

पढ़ें :- Up School Closed : यूपी के इस जिले में आठवीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश,नहीं मिली शिक्षकों को राहत

61999 पदों के अतिरिक्त, बेसिक शिक्षा परिषद (Basic Education Council) ग्रामीण अंचल (Rural Areas)में करीब 35 हजार शिक्षकों का अधियाचन भेजने की तैयारी में है। दो हजार अनुदेशक पदों पर भी भर्ती होगी। अल्पसंख्यक महाविद्यालयों (Minority colleges) में करीब 150 और माध्यमिक अल्पसंख्यक विद्यालयों (Aided minority secondary schools) में 300 पदों के लिए अधियाचन सितंबर-अक्तूबर तक भेजा जा सकता है।

Advertisement