Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi Smartphone News: फरवरी में रेडमी का ये सस्ता फोन हो सकता है लॉन्च, जानिए फीचर्स

Redmi Smartphone News: फरवरी में रेडमी का ये सस्ता फोन हो सकता है लॉन्च, जानिए फीचर्स

By शिव मौर्या 
Updated Date

Redmi Smartphone News: रेडमी अपने यूर्स के लिए एक और बेहतरीन फोन लाने की तैयारी में है। Redmi 12C फोन भारत में आने को तैयार है। इस फोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। ये फोन बेहद ही सस्ता फोन बताया जाता है। उम्मीद है कि Redmi 12C के भारतीय वेरियंट को भी चाइनीज वेरियंट की डिजाइन में भी पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- 12GB RAM और 50MP कैमरे के साथ मोटोरोला का धांसू फोन लॉन्च; चेक करें कीमत और फीचर्स

रिपोटर्स की माने तो इस फोन को भारत में MWC 2023 से पहले लॉन्च किया जाएगा जो कि 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच बार्सिलोना में होने जा रहा है। नया फोन Redmi 10C का अपग्रेडेड वर्जन होगा। रिपोटर्स की माने तो इस फोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU भी होगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

Redmi 12C को चीन में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। फोन को 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन की कीमत चीन में 699 चीनी युआन यानी करीब 8,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Advertisement