Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi Turbo 5 : रेडमी टर्बो 5 की पहली Sale शुरू! ,  मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Redmi Turbo 5 : रेडमी टर्बो 5 की पहली Sale शुरू! ,  मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Redmi Turbo 5 : दिग्गज टेक कंपनी REDMI Turbo 5 की पहली सेल आज 19 जून को दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू कर दी है। जो ग्राहक इस फोन को खरीदना चाहते हैं वो इस फोन को Mi.com, अमेजन और श्याओमी के रिटेल स्टोर्स से लॉन्च ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।

पढ़ें :- Redmi Turbo 5 :  रेडमी टर्बो 5 की भारत में लॉन्चिंग डेट कन्फर्म!, जानें फीचर्स और शानदार डिस्प्ले के साथ देगा दस्तक

कलर और बैंक डिस्काउंट
वहीं कलर की बात करें तो रेडमी टर्बो 5 को कंपनी ने टर्बो व्हाइट, नाइट्रो ब्लू और एस्फाल्ट ब्लैक जैसे तीन शानदार कलर्स में पेश किया है। पहली सेल के तहत कंपनी दोनों ही वेरिएंट्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है।

8GB RAM + 256GB स्टोरेज
इसकी असली कीमत ₹37,999 है, लेकिन बैंक ऑफर के बाद यह आपको ₹35,999 में मिल जाएगा।
12GB RAM + 256GB स्टोरेज
इसकी मूल कीमत ₹40,999 है, जो ऑफर के बाद ₹38,999 की कीमत पर उपलब्ध है।

PhonePe यूज करते हैं? तो ये खबर जरूर पढ़ लें! नहीं तो हर 3 महीने में कटेंगे ₹100

प्रोसेसर और रैम है सुपरफास्ट
यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बिना किसी लैग के हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं।

चिपसेट
इसमें मीडियाटेक का पावरफुल Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। बेहतरीन स्पीड के लिए इसमें 12GB तक की LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 की सुपरफास्ट स्टोरेज मिलती है।

कूलिंग सिस्टम
फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

बड़ी बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी विशाल 7,540mAh की बैटरी है, जो इस सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलती है।

फास्ट चार्जर
इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए बॉक्स में 100W का HyperCharge फास्ट चार्जर मिलता है, जो मात्र 30 मिनट में फोन को 51 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है।

डिस्प्ले
डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन लाजवाब है। इसमें 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे कड़क धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।

‘टर्बो स्नैप’ मोड
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ओआईएस (OIS) सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है। इसमें ‘टर्बो स्नैप’ मोड भी है जो महज 4.4 सेकंड में 100 शॉट्स ले सकता है।

एडवांस्ड एआई फीचर्स
यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है और इसमें इन-बिल्ट Google Gemini और ‘Circle to Search’ जैसे एडवांस्ड एआई फीचर्स दिए गए हैं

Advertisement