Redmi Turbo 5 : भारतीय बाजार में स्मार्टफोन यूजर्स के बीच रेडमी टर्बो 5 को लेकर बहुत उत्सुकता है। खबरों के अनुसार दिग्गज टेक कंपनी स्मार्टफोन Redmi Turbo 5, को 16 जून को लॉन्च कर सकती है। Redmi ने इस साल जनवरी में चीन में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max को पेश किया था. खास बात यह है कि यह भारत में आने वाला Redmi का पहला Turbo-सीरीज स्मार्टफोन हो सकता है, जिससे भारतीय ग्राहकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।
पढ़ें :- Realme P4R 5G की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6/256GB वेरिएंट की कीमत लीक
प्रीमियम फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.59 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, जिससे Scrolling और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद रहेगा। डिस्प्ले की Peak Brightness 3,500 निट्स तक हो सकती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देगी। इसके अलावा 3840Hz PWM डिमिंग तकनीक आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद कर सकती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के मामले में रेडमी टर्बो 5 काफी शक्तिशाली स्मार्टफोन साबित हो सकता है। इसमें MediaTek का नया Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की संभावना हैं
चिपसेट
यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स को आसानी से संभाल सकता है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक मिलने की उम्मीद है, जो तेज स्पीड और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करेगी।
स्टोरेज
रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलेगा। इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy Z Fold 8 Serie : सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 सीरीज़ लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन , जानें कैमरा और डिस्प्ले
Redmi Turbo 5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 7,560mAh बैटरी हो सकती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है