नई दिल्ली। बाजार में शीर्ष 10 सूचीबद्ध कंपनियों में नौ के मूल्यांकन में पिछले सप्ताह कुल 1,00,850.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की।
पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक दिन में 250946 लोगों ने लिया AI प्लेज
वहीं पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 737.98 अंक या 0.90 फीसदी चढ़ा। इसके अलावा 10 कंपनियों में केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ही पिछड़ी रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को लाभ हुआ है।
बताते चले कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 30,786.38 करोड़ रुपये बढ़कर 19,53,480.09 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 26,668.23 करोड़ रुपये बढ़कर 15,15,853.85 करोड़ रुपये पर रहा।
बजाज फाइनेंस ने 12,322.96 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 5,82,469.45 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 9,790.87 करोड़ रुपये बढ़कर 10,41,053.07 करोड़ रुपये हो गया।
वहीं एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान बाजार में नीचे रहा।