पढ़ें :- CFMoto 550CL-C Cruiser Bike : नई सीएफमोटो 550सीएल-सी क्रूज़र बाइक अधिक क्षमता से तैयार , जानें इंजन और अपडेटेड स्टाइलिंग
Hipster केवल 3 मीटर लंबी है। छोटे आकार के बावजूद, डेशिया का कहना है कि दो दरवाजे वाले हिप्स्टर कॉन्सेप्ट में चार वयस्कों के लिए पर्याप्त जगह है, जिसका श्रेय स्मार्ट पैकेजिंग को जाता है और इसमें लगभग सभी अनावश्यक चीजों को हटा दिया गया है।
डेशिया में बूट स्पेस 70 लीटर दिया गया है, जो रियर सीट फोल्ड करने पर 500 लीटर तक बढ़ जाता है। इसका मतलब है कि छोटी सिटी कार होने के बावजूद इसमें बेहतर स्टोरेज स्पेस मौजूद है।
इसका एक खास फीचर ये है कि दरवाजों पर पारंपरिक हैंडल नहीं, बल्कि स्ट्रैप्स दिए गए हैं। इससे कार की लागत कम रहती है और डिजाइन भी ज्यादा सिंपल दिखता है।
डेसिया हिप्स्टर का प्रोडक्शन 2026 या 2027 तक शुरू होने की संभावना है। कंपनी इसे Spring EV से सस्ता रखेगी ताकि ये आम लोगों की पहुंच में रहे। अनुमानित कीमत लगभग £13,000 (करीब 13 लाख रुपये) हो सकती है