Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रिपोर्ट में दावा, शेख हसीना की वापसी पर भारत बोला-बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए और फांसी के खिलाफ अपील का मिले मौका

रिपोर्ट में दावा, शेख हसीना की वापसी पर भारत बोला-बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए और फांसी के खिलाफ अपील का मिले मौका

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) की वापसी को लेकर भारत ने दो शर्तें रखी हैं। BBC बांग्ला की रिपोर्ट (BBC Bangla Report) के मुताबिक, भारतीय अधिकारी चाहते हैं कि बांग्लादेश की सेना (Bangladeshi Military) खुद भारत आए और हसीना को अपने साथ वापस ले जाए।

पढ़ें :- IND vs BAN Series : भारत-बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज पर उच्चतम स्तर की बातचीत जारी, सरकार की मंजूरी का इंतजार

भारत की दूसरी शर्त है कि फांसी की सजा के खिलाफ बांग्लादेश सरकार उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दे। यानी बांग्लादेश लौटने पर उन्हें अदालत में अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिले। हालांकि, भारत सरकार ने इन दोनों शर्तों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत पिछले कुछ महीनों से उनकी वापसी को लेकर बांग्लादेश सरकार (Government of Bangladesh) से बातचीत कर रहा है।

पहली शर्त- जैसे भारत आई थीं, वैसे ही जाएं

शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को सैन्य विमान से भारत पहुंची थीं। भारतीय अधिकारी के मुताबिक अगर उन्हें वापस ले जाना है, तो बांग्लादेशी सेना को ही ऐसा करना होगा। इसके लिए बांग्लादेश सैन्य विमान दिल्ली भेज सकता है या अपनी सेना के जरिए उन्हें सीमा तक ला सकता है। भारत इस पूरी प्रक्रिया में जरूरी इंतजाम करने को तैयार है। भारत चाहता है कि शेख हसीना को सुरक्षित तरीके से बांग्लादेश ले जाया जाए। उनकी वापसी के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो। सामान्य सरकारी या पुलिस प्रक्रिया के बजाय सेना खुद उन्हें लेने आएगी, इसलिए उनकी सुरक्षित वापसी की जिम्मेदारी भी सेना की होगी।

कानूनी कार्रवाई पर अंतरराष्ट्रीय नजर रहे

पढ़ें :- Video-पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला, शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में हुए थे शामिल

बांग्लादेश की अदालत हसीना को मौत की सजा सुना चुकी है। भारत चाहता है कि उन्हें इस फैसले के खिलाफ अपील करने का मौका मिले। साथ ही, जुलाई 2024 में हुई हिंसा से जुड़े आरोपों पर नए सिरे से सुनवाई हो। BBC बांग्ला ने भारत के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि भारत हसीना को बिना निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिए फांसी के लिए नहीं सौंपना चाहता। भारत चाहता है कि इस पूरी सुनवाई पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और वर्ल्ड मीडिया की नजर रहे।

हसीना ने 9 नवंबर को नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

हसीना ने 9 नवंबर को नए पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेजों के लिए आवेदन किया था। भारत आने के बाद बांग्लादेश सरकार से उनका यह पहला आधिकारिक संपर्क था। हालांकि, ढाका ने कहा था कि अगर वे सच में अपने देश लौटना चाहती हैं, तो उन्हें भारत सरकार से संपर्क करना चाहिए। दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत उनकी वापसी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, हसीना ने भारत के साथ वापसी को लेकर सहमति बनने के बाद ही दिसंबर में लौटने का ऐलान किया था।

भारत के हाई कमिश्नर ने सेना प्रमुख से की मुलाकात

पढ़ें :- शेख हसीना की वतन वापसी को 'लड़ने के बजाय घाव भरने के मौके' के तौर पर देखा जाना चाहिए : मोहिबुल हसन चौधरी

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के बांग्लादेश में हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ से मुलाकात की थी। भारतीय सेना ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा था कि दोनों के बीच भारत-बांग्लादेश सहयोग और रक्षा संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई। हालांकि, BBC बांग्ला ने एक भारतीय सैन्य अधिकारी के हवाले से दावा किया कि इस मुलाकात का संबंध हसीना की वापसी में बांग्लादेश की सेना की भूमिका तय करने से था।

भारत ने रिपोर्ट पर कुछ भी कहने से किया इनकार

13 नवंबर को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से हसीना की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या भारत ने बांग्लादेश से सैन्य विमान भेजने और हसीना को निष्पक्ष सुनवाई का मौका देने की गारंटी मांगी है।

इस पर जायसवाल ने कहा कि मेरे पास इस बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। वहीं, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सहायक प्रेस सचिव केएम नजमुल हक ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि कोई भी देश हसीना को शरण देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने ब्रिटेन, UAE, सऊदी अरब, फिनलैंड और अमेरिका समेत कई देशों का नाम लिया।

दिसंबर में हसीना की वापसी आसान नहीं

BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों को भी दिसंबर में हसीना की वापसी मुश्किल लग रही है। उनका मानना है कि बांग्लादेश सरकार सार्वजनिक रूप से हसीना का प्रत्यर्पण मांग रही है, लेकिन उनकी वापसी से देश की राजनीतिक और प्रशासनिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

पढ़ें :- शेख हसीना के वतन वापसी के ऐलान से अटकी बांग्‍लादेशी पीएम तारिक रहमान की सांसे,घोंटा मीडिया का गला,कहा'-मुंह बंद रखो...

रिपोर्ट में एक भारतीय अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अगर हसीना तय समय पर नहीं लौट पाती हैं, तो भारत यह कह सकेगा कि उन्होंने खुद वापस जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन बांग्लादेश की तरफ से कई अड़चनें आईं। फिलहाल, भारत की इन दोनों शर्तों और बांग्लादेश के साथ चल रही बातचीत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement