Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Republic Day 2025 Parade Live Streaming: आज 26 जनवरी पर कर्त्तव्य पथ निकालेंगी 26 झाकियां; जानें- कब और कैसे देखें रिपब्लिक डे की परेड

Republic Day 2025 Parade Live Streaming: आज 26 जनवरी पर कर्त्तव्य पथ निकालेंगी 26 झाकियां; जानें- कब और कैसे देखें रिपब्लिक डे की परेड

By Abhimanyu 
Updated Date

Republic Day 2025 Parade Live Streaming: आज 26 जनवरी 2025 को पूरा भारतवर्ष अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो हैं। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। जिसके बाद गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी। आइये जानते हैं कि 76वें गणतंत्र दिवस की परेड लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे-

पढ़ें :- Film Operation Sindoor : भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का किया ऐलान

कब शुरू होगी 76वें गणतंत्र दिवस की परेड? 

कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। जिसके बाद 76वें गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में कितनी झाकियां होंगी?

कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में 26 झाकियां निकाली जाएंगी।

पढ़ें :- Andhra Bus Fire Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 14 लोगों की मौत और 18 घायल

कहां देख पाएंगे 76वें गणतंत्र दिवस की परेड लाइव? 

76वें गणतंत्र दिवस की परेड को दूरदर्शन नेशनल टीवी चैनल और इसके यूट्यूब चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

76वें गणतंत्र दिवस की परेड की लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें-

 

पढ़ें :- अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे राहुल, डॉक्टर्स ने CPP चेयरपर्सन की तबीयत पर दिया बड़ा अपडेट
Advertisement