Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के बीच गोलीबारी में गयी जान

देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के बीच गोलीबारी में गयी जान

By Abhimanyu 
Updated Date

Dehradun Army Officer Murder : उत्तराखंड की राजधानी देहारादून में एक रिटायर्ड आर्मी अफसर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर VK जोशी को एक मामूली विवाद के दौरान गोली लगी। यह घटना तब हुई जब जोशी टहलने के लिए घर से निकले थे।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने जनगणना की अधिसूचना पर उठाए सवाल, बोले- जाति का कॉलम तक नहीं, गिनेंगे क्या?

जानकारी के अनुसार, यह घटना राजपुर इलाके की है, जहां पर कथित तौर पर रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर VK जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, दो गाड़ियों में सवार लोगों के बीच हुई कहासुनी के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, और एक आवारा गोली ब्रिगेडियर को जा लगी, जब वे टहलने निकले थे। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है।

देहरादून के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया, “आज सुबह करीब 7.00 बजे, राजपुर पुलिस स्टेशन को जौहरी गांव में दो गाड़ियों के बीच ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद की सूचना मिली। खास तौर पर यह बताया गया कि एक गाड़ी में सवार लोग अपने आगे चल रही दूसरी गाड़ी पर गोलियां चला रहे थे। इस गोलीबारी के दौरान, सुबह की सैर के लिए निकले एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।”

एसपी प्रमोद कुमार ने आगे कहा, “अब यह पुष्टि हो गई है कि इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने ग्रामीण इलाकों सहित सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है। गाड़ी का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए इस समय एक सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है; पुलिस को उम्मीद है कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।”

पढ़ें :- IND vs NZ 3rd ODI : इंदौर में भारत नहीं हारा एक भी वनडे मैच, इस बल्लेबाज ने जड़ा था दोहरा शतक
Advertisement