1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. RR vs CSK Head to Head : आईपीएल में 31 बार भिड़ चुके हैं राजस्थान और सीएसके, जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

RR vs CSK Head to Head : आईपीएल में 31 बार भिड़ चुके हैं राजस्थान और सीएसके, जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

RR vs CSK Head to Head : आज (30 मार्च) आईपीएल के 19वें सीजन का तीसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती होगी। लेकिन, इस बार दो बड़े खिलाड़ी- संजू सैमसन (जो अब CSK के लिए खेलेंगे) और रविंद्र जड़ेजा (जो अब RR के लिए खेलेंगे) अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे, जिनके ड्रेसिंग रूम में उन्होंने लंबा वक्त बिताया है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस के लिए भी यह एक भावुक करने वाला पल होगा। इससे पहले दोनों टीमों के आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- RCB के चैंपियन बनने पर नामित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दी बधाई, बोले-'बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं के साथ हुआ अन्याय'

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे पुरानी फ्रेंचाइजी टीमों में शामिल रही हैं। जिनमें राजस्थान लीग के ओपनिंग सीजन की विजेता रही थी, जबकि सीएसके ने 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। इन दोनों का आईपीएल में अब तक कुल 31 बार आमना-सामना हुआ है और बराबर की टक्कर देखने को मिली है। राजस्थान ने सीएसके के खिलाफ 15 मैच जीते हैं, जबकि सीएसके ने राजस्थान को 16 बार हराया है। हालांकि, पिछले पांच सीजन (2021-2025) की बात करें तो राजस्थान ने 8 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं। 2025 में टीम ने सीएसके के खिलाफ दो मैच खेले थे और दोनों में जीत दर्ज की थी। यानी रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान के पास सोमवार शाम सीएसके के खिलाफ हार-जीत के रिकॉर्ड को बराबरी पर लाने का मौका हो सकता है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ अपनी टीम की वापसी कराने की सोचेंगे।

आईपीएल में RR बनाम CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच- 31

RR ने जीते- 15

पढ़ें :- GT vs RR : क्या हैवी रोलर की वजह से हारी राजस्थान रॉयल्स? कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान

CSK ने जीते – 16

CSK के खिलाफ RR का सर्वोच्च स्कोर- 223

CSK के खिलाफ RR का सबसे छोटा स्कोर- 126

RR के खिलाफ CSK का सर्वोच्च स्कोर- 246

RR के खिलाफ CSK का सबसे छोटा स्कोर- 109

पढ़ें :- IPL 2026 : ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की छोड़ी कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने किया कन्फर्म

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...