Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अब ‘महाभारत’ की मॉडर्न द्रौपदी बनेगी Rhea Chakraborty, ये फिल्म हुई ऑफर

अब ‘महाभारत’ की मॉडर्न द्रौपदी बनेगी Rhea Chakraborty, ये फिल्म हुई ऑफर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले से उबरने के बाद एक बार फिर रिया चक्रवर्ती फिल्मों में नजर आने वाली हैं दरअसल, रिया को एक बड़े बजट की फिल्म चेहरे में काम करने का ऑफर मिला। चेहरे बहुत जल्दी रिलीज होने वाली है।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

रूमी जाफरी की बहुचर्चित फिल्म चेहरे में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अनु कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी काम कर रहे हैं। रिया इस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अब रिया को महाभारत से प्रेरित एक फिल्म में काम का ऑफर आया है जिसमें वह द्रौपदी बन सकती हैं। एक न्यूज़ में छपी खबर के मुताबिक ‘मेरे डैड की मारूति’ में काम करने वाली रिया एक बड़े बजट की फिल्म में द्रौपदी का रोल निभाएंगी।

फिल्म मॉडर्न और कंटेंपरेरी

अखबार के मुताबिक यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें महाभारत और द्रौपदी के कैरेक्टर के विभिन्न आय़ामों को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फिल्म आज की दुनिया के हिसाब से बनाया जाएगा, इसलिए यह फिल्म मॉडर्न और कंटेंपरेरी होगी। उन्होंने बताया कि द्रौपदी का रोल रिया को ऑफर किया गया है लेकिन अभी बहुत ही शुरुआती स्तर पर इसकी बातचीत हो रही है।


रिया ने तेलुगु फिल्म से 2012 में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। हिन्दी फिल्मों में उसके खाते में सिर्फ कुछ ही फिल्में शामिल हैं. बैंक चोर उनकी पहली हिन्दी फिल्म थी। इसके बाद उसने हाफ गर्लफ्रेंड, मेरे डैड की मारूति और जलेबी में भी काम किया है। सुशांत मामले से बाहर आने के बाद रिया आजकल इंस्टाग्राम पर मोटीवेशनल कोट लिखती है।

Advertisement