Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. 3 साल बाद शेट पर वापस आकर रिया चक्रवर्ती हुई भावुक, वीडियो वायरल

3 साल बाद शेट पर वापस आकर रिया चक्रवर्ती हुई भावुक, वीडियो वायरल

By प्रिया सिंह 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जो कि सुशांत सिंह राजपूत कि एक्स गर्लफ्रेंड थी। सुशांत सिंह राजपुत के निधन मेँ एक्ट्रेस और उनके भाई को आरोपी माना गया था। जिससे उनके भाई को कुछ समय तक जेल मे भी रहना पडा था। इसकी वहज से उनको काफी परेशानियों का सामना करना पडा था। सुशांत सिंह राजपुत के निधन के 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती एक बार फिर पर्दें पर नजर आने वाली हेँ।

पढ़ें :- Amitabh Bachchan ने शेयर किया सुरंग का वीडियो, कहा- TUNNEL में पहली बार ...

एक्ट्रेस ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे वे वैनिटी वैन मेँ मेकअप करते नजर आ रहीँ हैँ और उन्होँने जानकारी दी कि वह रियलिटी शो ‘रोडीज 19’ मेँ लीडर का रोल कर रहीं हैँ। और शूटिंग भी शुरु कर दी हें।
वीडियो शेयर करके एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, यह एक लंबे समय का इंतजार था। सेट पर वापस आना, काम पर वापस आने में बेहद खुशी हुई है, जिसे मैं बयां नहीं कर सकती। दिल से सभी को शुक्रिया, शो में जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। समय कठिन रहा, लेकिन आपका प्यार सच्चा है। इस मौके पर मेरी आंखों से खुशी के आंसू बह रहे हैं।’

जैसा कि वीडियो मेँ देखने को मिल रहा हैँ। कि मेकअप के दौरान रिया चक्रवर्ती से पूछा गया कि आपको वापस सेट पर आकर केसा लग रहा हेँ? तो एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी भावुक नजर आई और कहा- ‘मैंने तीन साल से कोई शूट नहीं किया है। ये वैनिटी वैन मुझे बिल्कुल नया सा महसूस हो रहा है। हेयर स्टाइल और मेकअप किया जा रहा है। अजीब बात है 3 साल पहले जब मैंने शूटिंग की थी, तो भी यही वैनिटी वैन और यही सेट था। तीन साल बाद मैं फिर यहां वापस आ गई हूं। इस दुनिया के अजीब तरीके हैं। बेहद खुश और उत्साहित हूं, मेरा स्वागत है।

Advertisement