1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आरसीबी वर्सेस डीसी मैच में कैसी रहेगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका; जानिए पूरी डिटेल्स

आरसीबी वर्सेस डीसी मैच में कैसी रहेगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका; जानिए पूरी डिटेल्स

RCB vs DC Pitch Report and Probable XI: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रविवार शाम आईपीएल 2024 का 62वां मैच खेला जाएगा, इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए करो या मरो का मैच होने वाला है, क्योंकि हारने पर टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स अगर हार जाती है तो वह प्लेऑफ से आज बाहर तो नहीं होगी, लेकिन उसकी प्लेऑफ में पहुंचने उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) 62वां आईपीएल मैच, रविवार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले 7.00 बजे टॉस होगा। यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पर रनचेज़ को आसान समझा जाता है। ऐसे में टॉस जीतने पर ज्यादातर टीमें पहले गेंदबाजी का फैसला करती हैं। लेकिन आज के मैच में पिच का अलग मिजाज देखने को मिल सकता है। पिच को लेकर क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में मैच से पहले के दिनों में बारिश देखी गई है जो एक बार फिर मैच के दिन असर डाल सकती है। परंपरागत रूप से मैदान पर छोटी बाउंड्री को देखते हुए हमेशा से उच्च स्कोर आते देखे गए हैं, लेकिन बारिश का प्रभाव एक महत्वपूर्ण कारक हो सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरसीबी (RCB) : फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: महिपाल लोमरोर]

डीसी (DC) : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, डेविड वार्नर/शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब/झाय रिचर्डसन, अक्षर पटेल, रसिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ईशांत शर्मा]

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...