Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Politics: पंचायत व विधानसभा चुनाव को लेकर रालोद की तैयारियां शुरू ,कार्यकर्ताओं में जोश भरने लखनऊ आएंगे जयंत चौधरी

UP Politics: पंचायत व विधानसभा चुनाव को लेकर रालोद की तैयारियां शुरू ,कार्यकर्ताओं में जोश भरने लखनऊ आएंगे जयंत चौधरी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

रालोद अपने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं । बता दें कि इसके लिए पार्टी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। रालोद मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए अब से तत्पर होने का आदेश दिया है।  इसके साथ ही उन्होने कहा कि चुनाव कि तैयारियों को लेकर रफ्तार देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह लखनऊ आएंगे। 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जयंत के प्रदेश में सात बड़े कार्यक्रम होंगे।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया

उन्होंने बताया कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए कई कार्यक्रम फिक्स किया जा चुके हैं। इस क्रम में 30 सितंबर को सभी 75 जिलों में बैठकें होंगे। 31अक्तूबर को सभी जिलों में संगठन की बैठक होगी और सरदार पटेल जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।साथ ही कहा कि 31 अक्तूबर को बस्ती में सरदार पटेल जयंती पर जयंत सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। पंचायत चुनाव के लिए सभी जिलाध्यक्षों को 5 सदस्यीय समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 31 अक्तूबर तक पार्टी के सभी प्रकोष्ठ अपने क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न कर लेंगे।

आपदा में सदैव जनता के साथ रालोद – डॉ. रामाशीष

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने कहा कि रालोद इस भारी आपदा में हमेशा जनता के साथ खड़ा रहा है।बता दें कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों के लिए लखनऊ से राहत सामग्री भेजी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सबसे पहले पंजाब बाढ़ आपदा में मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने दिल्ली से किसान ट्रस्ट के माध्यम से राहत सामग्री भेजी और आर्थिक सहायता पहुंचाई।प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भी लखनऊ से राहत सामग्री भेजी है। पंजाब बाढ़ आपदा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि रालोद का एक एक  कार्यकर्ता पीड़ितों के साथ खड़ा है।

 

पढ़ें :- 'धर्मयुद्ध फ्लॉप' की खबरों पर शंकराचार्य का तीखा बयान, बोले- गोमुख से निकलने वाली गंगा की छोटी धारा आगे बन जाती है सहस्त्रधारा...
Advertisement