Rohan Bopanna won Miami Open 2024: भारत के 44 वर्षीय रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैथ्यू एब्डेन (Matthew Ebden) के साथ मिलकर मियामी ओपन 2024 में पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में बोपन्ना और एब्डेन ने क्रोएशिया के इवान डोडिग और अमेरिका के ऑस्टिन क्राजिसेक को 6-7 (3), 6-3, 10-6 से हराया। रोहन बोपन्ना का यह 26वां मेन्स डबल्स खिताब है।
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
मियामी ओपन 2024 (Miami Open 2024) में पुरुष डबल्स के फाइनल में बोपन्ना और एब्डेन ने पहला सेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद दोनों ने जोरदार वापसी करते हुए खिताब जीत लिया। 44 वर्षीय रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) ने पहली बार मियामी ओपन में खिताबी जीत हासिल की। वह एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बोपन्ना ने पिछले साल इंडियन वेल्स में डबल्स खिताब जीतकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।