PM Modi Meets Team India: टी20 विश्व कप का खिताब दूसरी बार जीतने के बाद भारतीय टीम गुरुवार सुबह चार्टर फ्लाइट से दिल्ली पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर फैंस ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भारतीय टीम ने कुछ देर ITC मौर्या होटल में आराम किया और फिर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, अब इस मुलाक़ात के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं...
दरअसल, 29 जून को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम बारबाडोस में आए चक्रवात की वजह से वहीं फंस गई थी और गुरुवार 4 जुलाई को टीम वापस भारत लौटी। दिल्ली में 7, कल्यार्ण लोक मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी एक खास जर्सी में नजर आए। इस जर्सी पर INDIA के नीचे ‘Champions’ लिखा हुआ था। इस मुलाकात की सामने आयी एक तस्वीर में पीएम मोदी के साथ भारतीय टीम सभी खिलाड़ी, कोच राहुल द्रविड़, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बोर्ड के सचिव जय शाह नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पीएम मोदी सभी खिलाड़ियों से उनका अनुभव पूछते हुए दिख रहे हैं और सभी के साथ हंसी मजाक कर रहे हैं। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने पीएम मोदी को टी20 विश्व कप की ट्रॉफी सौंपी। वहीं, बीसीसीआई ने भी इस मुलाकात कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी को रोजर बिन्नी और जय शाह 1 नंबर की जर्सी गिफ्ट कर रहे हैं, जिस पर पीछे की तरफ नमो लिखा है।
पढ़ें :- मुरादाबाद में नक्शे की अवधि समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा होटल निर्माण, MDA अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
बीसीसीआई ने लिखा, ‘विजयी भारतीय क्रिकेट टीम ने आज आगमन पर भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और Team India को प्रदान किए गए अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’
The triumphant Indian Cricket Team met with the Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji, at his official residence today upon arrival.
Sir, we extend our heartfelt gratitude to you for your inspiring words and the invaluable support you have provided to… pic.twitter.com/9muKYmUVkU
— BCCI (@BCCI) July 4, 2024