1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-नेशनल हाईवे-68 सिवाड़ा के पास तेल टैंकर पलटा, सड़क पर 200 मीटर तक फैली लपटें, 1 जिंदा जला, दूसरा बाल-बाल बचा

Video-नेशनल हाईवे-68 सिवाड़ा के पास तेल टैंकर पलटा, सड़क पर 200 मीटर तक फैली लपटें, 1 जिंदा जला, दूसरा बाल-बाल बचा

नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलट गया है। इसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया है, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल और बाल-बाल बच गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नेशनल हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलट गया है। इसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया है, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल और बाल-बाल बच गया।

पढ़ें :- रिपोर्ट : उज्जैन में मोहन यादव के परिवार ने धड़ाधड़ खरीदे प्लाट! कांग्रेस बोली- राम मंदिर के बाद अब महाकाल उज्जैन में भी मची है लूट

पढ़ें :- भारत में 3,000 रुपये तक महंगे हुए तीन शानदार 5G स्मार्टफोन, जाने नई रेट

बता दें कि बुधवार को नेशनल हाईवे-68 सिवाड़ा के पास तेल टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद सड़क पर 200 मीटर तक आग फैल गई। टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया। हादसा सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की तरफ जा रहा था। टैंकर के पलटने से हाईवे पर तेल फैल गया और उसने आग पकड़ ली। हाईवे पर करीब 200 मीटर तक आग फैल गई।

सूचना पर सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। सिवाड़ा क्षेत्र के पास ओवरब्रिज पर अचानक संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास से गुजर रहे वाहन चालक डरकर अपने वाहन रोककर दूर हट गए।

हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार, स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

आग की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया, ताकि कोई और बड़ा हादसा न हो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर गुजरात नंबर का था और संभवतः यह भारत पेट्रोलियम से संबंधित हो सकता है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

पढ़ें :- मोदी सरकार के मंत्री ने राष्ट्रपति को सौंपा अपना इस्तीफा, मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें तेज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...