Royal Enfield Hunter 350 : रॉयल एनफील्ड ने अपने हंटर 350 में एक नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी ने हंटर 350 के टॉप मॉडल के लिए दो कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं।
पढ़ें :- Sonalika Tractors : Record Sales : सोनलिका ट्रैक्टर्स ने दर्ज की 1.8 लाख यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री , ज़बरदस्त रफ्तार बनाए रखी
हंटरहुड इवेंट में पेश
मिडसाइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने अपने 2026 हंटर 350 पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
कलर
शहरों की गलियों के लिए साल 2022 में लॉन्च हुई हंटर 350 की सफलता के बाद रॉयल एनफील्ड ने टारमैक ब्लैक कलर में नये बेस प्रीमियम वैरिएंट के साथ नये कलरवेज मुंबई यलो और और मूनशॉट व्हाइट लॉन्च किये हैं।
हंटरहुड इवेंट में पेश
इन मॉडलों को लखनऊ में शनिवार को आयोजित कंपनी के स्ट्रीट कल्चर प्लेटफॉर्म ‘हंटरहुड’ में पेश किया गया।
बुकिंग और रिटेलिंग
देश में इन नये वेरिएंट और कलर की बुकिंग और रिटेलिंग 4 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गयी है।
पढ़ें :- Maruti Suzuki Sales : मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में 3% की बढ़ोतरी , FY26 में 24 लाख यूनिट्स बेचीं
कीमत
बेस प्रीमियम वेरिएंट (टारमैक ब्लैक) की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 रुपये रखी गयी है, जबकि टॉप वेरिएंट मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट की कीमत 1,69,804 रुपये तय की है. इन नये फीचर्स के साथ अब और अधिक राइडर लगातार बढ़ती हंटर ट्राइब में शामिल होंगे और प्योर मोटरसाइक्लिंग का शानदार स्टाइल और अनुभव शहरी बाजारों के बाहर और अधिक राइडर्स तक पहुंचेगा।
स्लिप एवं असिस्ट क्लच
हंटर के मॉडर्न रेट्रो कैरेक्टर के अनुरूप अपडेटेड राउंड हैलोजन हेडलैंप, ज्यादा इंट्यूटिव, टैक्टाइल इंटरफेस के लिए रोटरी स्विचगियर के साथ डिजी-एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कम्फर्ट और फिनिश को बेहतर बनाने के लिए स्टिच्ड सीट और स्पोर्टी रौब रेल तैयार सिंगल-चैनल एबीएस और स्लिप एवं असिस्ट क्लच दिये गये हैं।