नई दिल्ली। कर्नाटक के चित्तापुर में आज RSS की निकलने वाली पंथ संचलन (मार्च) की अनुमति नहीं मिली है। इस मामले में कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, कई संगठन एक साथ मार्च करना चाहते थे, जिससेे कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
पढ़ें :- Bihar MLC Election 2026 : बिहार में MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर वोटिंग सहित जानें पूरा शेड्यूल
प्रियंका खरगे ने कहा, चिट्टापुर में सिर्फ आरएसएस ही नहीं, बल्कि भीम आर्मी, दलित पैंथर्स और एक नागरिक मंच को भी मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि कई संगठन एक साथ मार्च करना चाहते थे, जिससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता था।
उन्होंने आगे कहा कि, आरएसएस के लोग मुझे धमकियां दे रहे हैं। अगर कोई जनप्रतिनिधि को धमकाएगा तो इससे अन्य संगठन भी उकस सकते हैं। ऐसे में मेरी जिम्मेदारी बनती है कि कुछ गलत न हो।
उन्होंने कहा कि अगर कोई संगठन मार्च करना चाहता है, तो पहले उसे यह साबित करना चाहिए कि वह कानूनी रूप से पंजीकृत है। अभी तक किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस से अनुमति नहीं मांगी है। सिर्फ मुख्यालय से पत्र भेजकर सूचना दी गई है।