IPL Team Owners Meeting: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर गुरुवार 31 जुलाई को मुंबई में बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के मालिकों की मीटिंग बैठक हुई। इस दौरान खिलाड़ियों की रिटेंशन (IPL Players Retention) के मुद्दे को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और पंजाब किंग्स (PBKS) के सह-मालिक नेस वाडिया (Ness Wadia) के बीच तीखी बहस की खबरें सामने आयी हैं। आइये शाहरुख खान और नेस वाडिया के बीच बहस के पीछे की पूरी वजह को समझते हैं।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट बोला- 54000 करोड़ की डिजिटल धोखाधड़ी सरासर डकैती, कुछ बैंक भूल रहे अपनी जिम्मेदारी
दरअसल, आईपीएल में फ्रेंचाइजी अपनी टीम के बेस्ट कोंबिनेशन करने के लिए काफी मेहनत करती है, लेकिन हर तीन साल बाद होने वाले मेगा ऑक्शन में उन्हें 3-4 खिलाड़ी ही रिटेन कर पाती है। ऐसे में उन्हें फिर से बेस्ट टीम कोंबिनेशन बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, टीम मालिकों की बैठक में केकेआर के मालिक शाहरुख खान मेगा ऑक्शन को ही खत्म करने के पक्ष में दिखाई दिए। वह बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के रिटेंशन के पक्ष में थे, जबकि पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने ज्यादा रिटेंशन का विरोध किया। इस दौरान शाहरुख और वाडिया के बीच तीखी बहस भी हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बैठक में शाहरुख खान को मेगा ऑक्शन खत्म करने के मुद्दे पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मरान ने उनका समर्थन किया। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, बोर्ड अगस्त के अंत तक अपने फैसले मालिकों को बताने वाला है। बैठक में दिल्ली कैपिटल्स के किरण कुमार ग्रांधी और पार्थ जिंदल, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका, चेन्नई सुपर किंग्स की रूपा गुरुनाथ, राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रथमेश मिश्रा शामिल रहे। मुंबई इंडियंस समेत अन्य टीमों के मालिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बैठक में शामिल हुए।