1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, टॉप 10 में 3 लड़कियों ने मारी बाजी

UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, टॉप 10 में 3 लड़कियों ने मारी बाजी

लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है, जबकि ओबीसी वर्ग में सुरभि यादव ने टॉप किया है। टॉप 10 में 3 लड़कियों ने बाजी मारी है। 958 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है, जबकि ओबीसी वर्ग में सुरभि यादव ने टॉप किया है। टॉप 10 में 3 लड़कियों ने बाजी मारी है। 958 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक

जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आयोग की ओर से इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

देखें कौन हैं टॉपर्स?

सिविल सेवा परीक्षा में इस बार पहला स्थान अनुज अग्निहोत्री, दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे एम, तीसरा स्थान आकांक्ष धुल, चौथा स्थान राघव झुनझुनवाला और पांचवां स्थान इशान भटनागर,छठां स्थान जिन्निया ऑरोरा, सातवां स्थान ए. आर. राजाह मोहईद्दीन,आठवां स्थान पक्षल सेक्रेट्री, नौ स्थान आस्था जैन व दसवां स्थान उज्ज्वल प्रियंक ने हासिल किया है।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: सस्पेंड FSSO ने सीएम योगी को लिखा पत्र, CFO पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनकी

इस बार 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं।

सभी 958 उम्मीदवारों का चयन

इस बार परीक्षा में 958 उम्मीदवारों में 317 जनरल कैटेगरी, 104 ईडब्ल्यूएस, 3306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग के हैं। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट का ऐलान भी कर दिया गया है। उम्मीदवार PDF में नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं। UPSC परीक्षा के लिए कुल 958 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच किया गया था, हालांकि, इसका इंटरव्यू 26 फरवरी 2026 को पूरा हो गया था।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: अखिलेश यादव बोले-मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मिले मुआवजा, बड़े अधिकारियों को बचाने का लगाया आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...