Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. …सूरमा काटों में राह बनाते हैं, ICSE में रुद्रांश सिंह 92 फीसदी अंक हासिल कर नानी के सपने को किया साकार

…सूरमा काटों में राह बनाते हैं, ICSE में रुद्रांश सिंह 92 फीसदी अंक हासिल कर नानी के सपने को किया साकार

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) वर्ष 2024 के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं। इमैक्युलेट कन्सेप्शन कॉन्वेंट स्कूल (Immaculate Conception Convent School), गोमतीनगर, लखनऊ के आईसीएसई (ICSE) 10वीं छात्र रुद्रांश सिंह 92 फीसदी अंक हासिल कर अपनी मेधा का परचम लहराया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

‘सच है, विपत्ति जब आती है,कायर को ही दहलाती है, सूरमा नहीं विचलित होते,क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं,काटों में राह बनाते हैं।’ इस पंक्ति को बोर्ड परीक्षा के दौरान सार्थक साबित किया है कक्षा 10 के छात्र रुद्रांश सिंह ने।

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले रुद्रांश सिंह की नानी को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का पता चला और इस बीमारी जूझते हुए परीक्षा के दौरान ही उनका निधन हो गया। इसके बाद नानी को मुखाग्नि देकर नाती होने के धर्म का निर्वहन किया। साथ ही बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के नानी के सपने को पूरा करने के लिए रूद्रांश सिंह विपरीत परिस्थितियों में डटे रहना उचित समझा। नानी को मुखाग्नि देकर नाती होने का धर्म निभाया और तो वहीं दूसरी ओर छात्र धर्म का पालन करते हुए बगैर हिम्मत हारे बोर्ड परीक्षा दी। सोमवार को घोषित बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में  92%  अंक के साथ उत्तीर्ण होकर न केवल अपने मम्मी पापा का सर गर्व से ऊंचा किया बल्कि स्वर्गीय नानी के सपने को भी साकार किया। गणित और भौतिक विज्ञान जैसे कठिन विषयों में बिना कोचिंग के अच्छे अंक हासिल कर स्कूल के टॉप फाइव स्टूडेंट में शामिल हुआ।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement