Rule Change From 1st June 2025: 1 जून रविवार से आपकी जिंदगी से जुड़े कई जरूरी नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव सीधे आपकी जेब, बैंकिंग, निवेश और बिलिंग से जुड़े हैं। UPI से लेकर LPG सिलेंडर के दाम और आधार अपडेट की समयसीमा तक के नियम बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कौन से वो 7 चीजे हैं जिनमें कल से होने जा रहा है बदलाव?
पढ़ें :- पाक की हार पर दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, गलत जगह U-tum लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे, पोस्ट वायरल
आधार अपडेट सुविधा समाप्त
अगला बड़ा बदलाव है आधार कार्ड को लेकर। दरअसल, UIDAI ने यूजर्स को आधार कार्ड (Aadhaar Card) फ्री में अपडेट करने की सुविधा दी थी और इसकी डेडलाइन 14 जून तय की थी। मतलब अगर आप इस तारीख तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करा पाए हैं, तो फिर इसके लिए अब 50 रुपये शुल्क लगेगा।
CNG, PNG और ATF की कीमतों में बदलाव
हर महीने की तरह 1 जून को भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price Change) की कीमतों में बदलाव संभव है। मई में जहां घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 17 रुपये तक की कटौती की गई थी।
पढ़ें :- '31 मार्च 2026 तक देश से माओवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा...' दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस पर बोले गृहमंत्री अमित शाह
क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए नियम
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Credit Card) के कार्ड धारकों के लिए बड़ा अलर्ट है। अगर अब इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर का ऑटो डेबिट ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो 2% का चार्ज यानी कम से कम ₹450 और अधिकतम ₹5000 तक का शुल्क लग सकता है।
UPI ट्रांजैक्शन का नया फॉर्मेट
NPCI ने UPI को लेकर नया नियम लागू किया है। इसके तहत UPI पेमेंट(New Rules For Upi) करते समय अब यूजर को केवल असली रिसीवर ‘Ultimate Beneficiary’ का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स पर लागू हो सकते हैं।
FD ब्याज दर में बदलाव
पढ़ें :- असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
जून के महीने में फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों को बैंक के द्वारा बदला जा सकता है। इसकी वजह है रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती, माना जा रहा है कि आगे भी कटौती हो सकती है।
EPFO 3.0 रोलआउट
सरकार जून में EPFO का नया वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इसके बाद पीएफ क्लेम करना और आसान हो जाएगा। इसके साथ ही अब आपको UPI और ATM से पैसों निकालने की सुविधा भी मिलेगी। इसका लाभ 9 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों को होगा।
म्यूचुअल फंड का नया नियम
ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स के लिए SEBI ने कट-ऑफ में बदलाव करते हुए नया टाइम लागू किया है। इसके तहत ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए 3 PM का समय और ऑनलाइन 7 PM से होगा। वहीं, इसके बाद जोई भी आर्डर किए जाएंगे वोअगले वर्किंग डे पर माने जाएंगे।